Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

PINAKA MK-I EPRS and ADM
पिनाका MK-I और पिनाका ADM रॉकेट प्रणाली का परीक्षण
Photo:Twitter

सन्दर्भ-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना द्वारा पिनाका MK-I (और अधिक खूबियों के साथ) रॉकेट प्रणाली (EPRS) तथा पिनाका एरिया डेनियल मुनिशन (ADM) रॉकेट प्रणाली का पोखरण फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
प्रमुख तथ्य-:EPRS रॉकेट प्रणाली का उन्नत संस्करण है।
:पिछले पखवाड़े में विभिन्न रेंज और युद्धक क्षमताओं के साथ कुल 24 EPRS रॉकेटों का परीक्षण किया गया,जिसमे रॉकटों द्वारा आवश्यक सटीकता और स्थिरता हासिल की गईं।
:रक्षा उद्योग के द्वारा EPRS के टेक्नोलॉजी अब्सॉर्प्शन का प्रारंभिक चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
:अब इस क्षेत्र के भागीदार रॉकेट प्रणाली उपयोगकर्ता परीक्षण और उत्पादन के लिए तैयार है।
:पिनाका रॉकेट प्रणाली को पुणे की आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान द्वारा विकसित किया गया है,तथा DRDO के पुणे संस्थान द्वारा डिज़ाइन किया गया है।
:पिनाका के उन्नत रेंज संस्करण की प्रभावकारी प्रदर्शन के बाद प्रौद्योगिकी को रक्षा उद्योगों जैसे म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL) और इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड नागपुर में स्थानांतरित कर दिया गया था।
:इस अभियान के दौरान DRDO से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के तहत MIL द्वारा निर्मित रॉकेटों का परीक्षण किया गया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *