
सन्दर्भ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सीमा पर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए “पर्वत माला योजना” की घोषणा की है।
:इसके साथ ही गंगा किनारों के 5 किलोमीटर एरिया में ऑर्गेनिक खेती के लिए कॉरिडोर भी बनाई जाएगी।
प्रमुख तथ्य-यह योजना हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों के लिए शुरू की जाएगी।
:इन 8 नई परियोजनाओं में रोपवे,केबल कार और स्थानीय रेलवे भी शामिल होंगे।
:सरकार इन क्षेत्रों में गंगा नदी के किनारे पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु पहल करेगी।
क्या लाभ होगा-:गंगा नदी को रसायन मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
:प्रदुषण मुक्त परिवहन प्रदान करेगा।
:रोजगार निर्माण में मदद करेगा।
:पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देगा।
:बुनियादी निर्माण से न्यू इंडिया के निर्माण में सहायता मिलेगी।
:सीमावर्ती गांवों को मजबूती प्रदान करेगा जिससे राष्ट्र की सुरक्षा भी होगी।
:यह पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन और कनेक्टिविटी द्वारा आधुनिक प्रणाली की सुविधा प्रदान करेगा।