Fri. Nov 21st, 2025
पर्पल फेस्ट 2025पर्पल फेस्ट 2025
शेयर करें

सन्दर्भ:

: पर्पल फेस्ट 2025 का आयोजन भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा के सहयोग से किया गया।

पर्पल फेस्ट 2025 के बारे में:

: दिव्यांगजनों की रचनात्मकता, अधिकारों और सशक्तिकरण का जश्न मनाने वाला एक राष्ट्रीय स्तर का उत्सव
: इसमें सांस्कृतिक, उद्यमशीलता और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांगजनों के समावेश, सम्मान और सशक्तिकरण का जश्न मनाया गया।
: इसका लक्ष्य- दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता, समावेशिता और सुगम्यता को बढ़ावा देना है।
: इसका उद्देश्य- समावेशन को बढ़ावा देना, सहायक अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, उद्यमिता और कौशल निर्माण के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा का जश्न मनाना और ISL-केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता को मजबूत करना।
: इसका मुख्य विशेषताएँ:-

  • कला एवं शिल्प प्रदर्शनी: दिव्यांगजन कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन।
  • उद्यमिता स्टॉल (22 स्टॉल): दिव्यांगजनों द्वारा संचालित व्यवसायों का प्रदर्शन।
  • सांस्कृतिक एवं खेल आयोजन: भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना।
  • सतत पुनर्वास शिक्षा (CRE): भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) और व्यावसायिक ज्ञान साझाकरण पर ध्यान केंद्रित।
  • उपलब्धियों का सम्मान: बहु-दिव्यांगता श्रेणी के अंतर्गत सरकारी नौकरी पाने वाली पहली बधिर भारतीय सुश्री गुरदीप कौर वासु को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *