
सन्दर्भ-केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप या राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS)को पांच वर्ष (2022-2026) तक जारी रखने का निर्णय लिया है।
प्रमुख तथ्य- इस योजना को पात्रता मानदंड में बहुत कम बदलाव के साथ जारी रखा जाएगा,इस बदलाव में आय सीमा को 1.5 लाख प्रति वर्ष के स्थान पर 3.5 लाख प्रति वर्ष किया जाएगा।
:इसका विवरण राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS)-:इसको कक्षा 9-12 तक के मेधावी छात्रों को छात्रवृति प्रदान करने हेतु 2008 में एक केंद्रीय योजना के रूप में शुरू किया गया था।
:इस योजना में वित्त का वितरण पूर्ण रूप से केंद्र द्वारा किया जाता है जो छात्रों के खाते में सीधे भेजा जाता है।
:शुरू से 2020-21 तक 22.06 लाख छात्रवृति को स्वीकृत किया गया है।