
Photo:Twitter
सन्दर्भ-भारत की निकहत जरीन (NIKHAT ZAREEN) ने तुर्की के इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप में 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
प्रमुख तथ्य-फ्लाईवेट फाइनल में थाईलैंड की जितपोंग जुटामेंस पर जीत हासिल की।
:फाइनल में अपने थाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उन्होंने शानदार लड़ाई लड़ी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
:टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बन गईं।
:इनसे पूर्व एम सी मैरीकॉम ने 2018 में स्वर्ण जीता था।
:भारत ने चार वर्ष बाद स्वर्ण पदक जीता है।
:दिग्गज एम सी मैरीकॉम ने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 में भी इस खिताब जीते थे।
:अलावा 2006 में सरिता देवी, जेनी आर एल और लेखा केसी ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था
:इससे पूर्व सेमीफाइनल में जरीन ने ब्राजील की कैरोलिन डी अल्मेडा के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की थी।
:भारत की ओर से 12 सदस्यीय टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
:जरीन के अतिरिक्त मनीषा मौन (57 भारवर्ग) और पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेल रही प्रवीण हुड्डा (63 भारवर्ग) ने भी कांस्य पदक जीता है।