सन्दर्भ:
: भारतीय रेलवे नए लॉन्च किए गए ‘द आभार कलेक्शन (The Aabhar Collection) ऑनलाइन स्टोर का संरक्षण करेगा, जिसमें स्वदेशी जनजातियों, हथकरघा बुनकरों द्वारा निर्मित उत्तम उपहार वस्तुओं की एक श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी।
द आभार कलेक्शन के बारें में:
- यह सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर एक ऑनलाइन स्टोर है जो उत्तम उपहार वस्तुओं और हैम्पर्स को प्रदर्शित करने के लिए समर्पित है।
- यह संग्रह, जिसमें वर्तमान में 150 से अधिक वस्तुएँ शामिल हैं, सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के GeM के अधिदेश का हिस्सा है।
- इस संग्रह में चुनिंदा एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) और भौगोलिक संकेत (GI) वस्तुएँ शामिल हैं।
- ये विशेष रूप से निम्नलिखित से प्राप्त होते हैं:
- केंद्रीय कुटीर उद्योग एम्पोरियम (CCIE)
- खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC)
- विभिन्न केंद्रीय और राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा एम्पोरियम
- सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM)- अगस्त 2016 में लॉन्च, यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSU) और संबद्ध संस्थाओं के लिए वस्तुओं और सेवाओं की खरीद हेतु सार्वजनिक खरीद पोर्टल है।
- GeM सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, कुशल और समावेशी बनाने का प्रयास करता है।
