Sun. Sep 8th, 2024
एमवी गंगा विलासएमवी गंगा विलास Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी में एमवी गंगा विलास के साथ दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज का शुभारंभ किया जाएगा।

रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के बारें में:

: यह लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के 5 राज्यों में 27 विभिन्न नदी प्रणालियों में 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा।
: एमवी गंगा विलास क्रूज 62 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा है और आराम से 1.4 मीटर के ड्राफ्ट के साथ चलता है।
: इसमें तीन डेक हैं, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट हैं।
: इस सेवा के लॉन्च होने के साथ रिवर क्रूज की विशाल अप्रयुक्त क्षमता के इस्तेमाल की शुरुआत होगी।
: एमवी गंगा विलास क्रूज देश में नदी पर्यटन की विशाल क्षमता को खोलने की दिशा में एक कदम है।
: काशी से सारनाथ तक, माजुली से मयोंग तक, सुंदरबन से काजीरंगा तक, यह क्रूज जीवन भर का अनुभव प्रदान करता है।
: एमवी गंगा विलास क्रूज को दुनिया के सामने देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सुसज्जित किया गया है।
: विश्व विरासत स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों, और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की 51 दिनों की क्रूज यात्रा की योजना बनाई गई है।
: यह प्रदूषण मुक्त प्रणाली और शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है।
: एमवी गंगा विलास की पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा का आनंद लेंगे।
: एमवी गंगा विलास के डिब्रूगढ़ पहुंचने की संभावित तिथि 1 मार्च, 2023 है।
: एमवी गंगा विलास के यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के स्थानों पर रुकने के साथ भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए तैयार किया गया है।
: वैश्विक रिवर क्रूज बाजार पिछले कुछ वर्षों में 5% की दर से बढ़ा है और 2027 तक क्रूज बाजार के 37% तक पहुंचने की उम्मीद है।
: विश्व में यूरोप रिवर क्रूज जहाजों के मामले में लगभग 60% भागीदारी के साथ विकास कर रहा है।
: भारत में, कोलकाता और वाराणसी के बीच 8 नदी क्रूज जहाजों का संचालन होता है, जबकि राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (ब्रह्मपुत्र) पर क्रूज की आवाजाही भी संचालित होती है।
: अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से सतत विकास के इस मार्ग को जबरदस्त बढ़ावा मिला है, क्योंकि कार्गो ट्रैफिक के साथ-साथ यात्री पर्यटन को बढ़ाने के प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं।
: प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यह अद्भुत पहल, भारत में नदी क्रूज पर्यटन में एक नए युग की शुरुआत है और नीति तथा अभ्यास दोनों के माध्यम से एक्ट ईस्ट को साकार करने की दिशा में भारत सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *