Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

DRDO-SFDR TAKNIK
डीआरडीओ ने रैमजेट तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
Photo:PIB

सन्दर्भ-डीआरडीओ (DRDO) द्वारा ओडिशा के तट पर “सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR-एक मिसाइल प्रणोदन प्रणाली) बूस्टर तकनीक का सफल परीक्षण किया गया।
प्रमुख तथ्य-यह परीक्षण 08 अप्रैल, 2022 को ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में किया गया।
:परीक्षण के लिए इस्तेमाल की गई जटिल मिसाइल प्रणाली में शामिल सभी महत्वपूर्ण घटकों के विश्वसनीय कामकाज का सफलतापूर्वक प्रदर्शन हुआ और मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया।
:SFDR-आधारित प्रपल्शन मिसाइलों को सुपरसोनिक गति से बहुत लंबी दूरी पर हवाई खतरों को रोकने में सक्षम बनाता है।
:SFDR को हैदराबाद की रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला द्वारा तथा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के सहयोग से विकसित किया गया है।
:SFDR के सफल परीक्षण के साथ अब हवा से हवा (A to A ) में मार करने वाली मिसाइलों की सीमा को बढ़ाया जा सकता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *