Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

JALMARG SAMMELAN-WATERWAY CONCLAVE-2022
जलमार्ग सम्मेलन-2022 का आयोजन असम में
Photo:Twitter

सन्दर्भ-भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) तथा बंदरगाह,जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय असम के डिब्रूगढ़ में “जलमार्ग सम्मेलन-2022(Waterways Conclave 2022)” का आयोजन कर रहा है।
सम्मेलन का उद्देश्य-आर्थिक कार्यों को ऊर्जा प्रदान करना और रोजगार सृजन में तेजी लाने के लिए पूर्वोत्‍‍तर क्षेत्र में मल्टीमॉडल परियोजनाओं का तेजी से विकास करना है।
प्रमुख तथ्य-:क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए इसका आयोजन 11-12 अप्रैल 2022 को किया जाएगा।
:फिक्की(FICCI) दो दिवसीय सम्मेलन में उद्योग भागीदार है।
:देशों के बीच जलमार्ग क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाएं पैदा होंगी।
:जलमार्ग सम्मेलन-2022 में जलमार्ग इकोसिस्‍‍टम में विभिन्न हितधारकों के साथ देश में समुद्री राज्यों की सरकारें शामिल होंगी।
:सम्मेलन के दौरान विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
:सम्मेलन को दोनों दिन सम्मानित वक्ताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *