Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

GRAMMY AWARD-2022
ग्रैमी अवार्ड्स-2022
PHOTO:GRAMMY

सन्दर्भ-शो के प्री-टेलीकास्ट सेरेमनी के दौरान लास वेगास में कल रात 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स दिए गए।
प्रमुख तथ्य-ग्रैमी अवार्ड्स लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में प्रदान किए गए।
:पहले यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाला था लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से इसकी तारीख और जगह में बदलाव किया गया था।
:जॉन बैटिस्ट ने सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी मूल प्रदर्शन,सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी मूल गीत,सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो के लिए यह अवार्ड जीता,साथ ही दृश्य मीडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर साउंडट्रैक के लिए कार्लोस राफेल रिवेरा के साथ संयुक्त विजेता बने।
:संगीत वीडियो श्रेणी में उनके गीत “फ्रीडम” लिए जॉन बैटिस्ट को चुना गया।
:लीव द डोर ओपन” ने सॉन्ग ऑफ द ईयर का ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया जिसे ब्रूनो मार्स और एंडरसन पाक की जोड़ी ने कंपोज किया है।
:अमेरिकी गायक और गीतकार क्रिस स्टेपलटन के एलबम स्टार्टिंग ओवर ने बेस्ट कंट्री एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता।
:बेस्ट प्रोग्रेसिव एलबम का अवॉर्ड लकी डे ने जीता।
:भारतीय संगीतकार रिकी केज ने सर्वश्रेष्ठ न्यू एज एल्बम श्रेणी में अपना दूसरा ग्रैमी जीता,उन्होंने स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ “डिवाइन टाइड्स” के लिए अवार्ड जीता।

ग्रैमी अवार्ड्स-

:संगीत के सबसे बड़े आकर्षक पुरस्कारों समारोहों में से एक है।
:इसे 1959 से हर वर्ष प्रदान किया जा रहा है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *