सन्दर्भ:
: हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर (Granth Kutir) का उद्घाटन किया।
ग्रंथ कुटीर के बारें में:
- इसमें भारत की क्लासिकल भाषाओं जैसे तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, ओडिया, मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली में पांडुलिपियों और किताबों का एक बड़ा कलेक्शन है।
- उद्देश्य: ग्रंथ कुटीर को विकसित करने का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के बारे में नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है।
- कवरेज: इस कलेक्शन में महाकाव्य, दर्शन, भाषा विज्ञान, इतिहास, शासन, विज्ञान और भक्ति साहित्य के साथ-साथ इन भाषाओं में भारत के संविधान जैसे कई विषयों को शामिल किया गया है।
- इसे केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, सांस्कृतिक संगठनों और देश भर के व्यक्तिगत दानदाताओं के सहयोग से विकसित किया गया है।
- यह ज्ञान भारतम मिशन के विज़न को सपोर्ट करता है।
- ज्ञान भारतम मिशन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत एक व्यापक राष्ट्रीय पहल है, जो भारत की विशाल पांडुलिपि विरासत के व्यवस्थित सर्वेक्षण, दस्तावेज़ीकरण, संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए समर्पित है।
