
Photo;Twitter
सन्दर्भ-केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला, हरियाणा में चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2022 के शुभंकर ‘धाकड़’ के साथ-साथ आधिकारिक प्रतीक(Logo) और जर्सी का अनावरण किया।
प्रमुख तथ्य-इसके साथ थीम सांग भी लांच किया गया।
:हरियाणा 4 से 13 जून, 2022 तक पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
:खेलों का आयोजन हरियाणा सरकार केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
खेलो इंडिया यूथ गेम (KIYG) के बारे में:
:ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक हासिल करने की संभावनाओं को बढ़ाना।
:KIYG भारत में जनवरी या फरवरी में दो श्रेणियों के लिए आयोजित होने वाले वार्षिक राष्ट्रीय स्तर के बहु-विषयक जमीनी स्तर के खेल हैं,अर्थात् अंडर -17 वर्ष के स्कूली छात्र और 21 वर्ष से कम आयु के कॉलेज के छात्र।
:हर साल सर्वश्रेष्ठ 1,000 बच्चों को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार करने के लिए 8 साल के लिए 5 लाख की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
:गटका,कलारीपयट्टू,थांग-टा,योगासन और मल्लखंबा चौथे केआईवाईजी में शामिल किए जाने वाले पांच नए पारंपरिक खेल हैं।
:2021 में,केंद्र सरकार ने KIYG-2021 के तहत सिलंबम को शामिल किया।