Thu. Aug 28th, 2025
कोपिली नदीकोपिली नदी
शेयर करें

सन्दर्भ:

: हाल ही में, असम के नदी-आधारित व्यापार और स्थायी रसद के पुनरुद्धार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, राष्ट्रीय जलमार्ग-57 (कोपिली नदी) को चालू किया गया।

कोपिली नदी के बारें में:

: यह ब्रह्मपुत्र नदी के बाएँ तट पर स्थित इसकी प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
: इसका उद्गम- कोपिली नदी उत्तरी कछार पहाड़ी जिले के सैपोंग आरक्षित वन से बोरेल पर्वतमाला में 1525 मीटर की ऊँचाई पर निकलती है।
: इसकी कुल लंबाई 256 किमी है, जिसमें से 78 किमी मेघालय और असम की साझा सीमा से और शेष 178 किमी असम में स्थित है।
: यह पूर्वोत्तर भारत में एक अंतर्राज्यीय नदी है जो मेघालय और असम राज्यों से होकर बहती है।
: यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी की दक्षिणी तट पर स्थित सबसे बड़ी सहायक नदी है।
: यह नदी उत्तरी कछार पहाड़ी, कार्बी आंगलोंग, नागांव और मोरीगांव जिले के विशाल क्षेत्र को कवर करती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *