
सन्दर्भ-केरल का 26वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFK) कल तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने किया,इनके साथ कुर्दिश फिल्म निर्माता लिसा कैलन,मलयालम अभिनेत्री भावना और बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप भी थे।
प्रमुख तथ्य-उद्घाटन 2021 की बांग्लादेशी फिल्म ‘रेहाना मरियम नूर’ से किया गया।
:इसका आयोजन 18 मार्च से 25 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
:इसका आयोजन केरला चलचित्र अकादमी द्वारा किया जा रहा है।
:इस आठ दिवसीय फिल्म महोत्सव के दौरान 15 सिनेमा घरों में विभिन्न दशों की कुल 173 फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
:इस फिल्म महोत्सव में 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
:इस वर्ष फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड नहीं दिया जाएगा।
:स्पिरिट ऑफ़ सिनेमा अवार्ड के विजेता को 5 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।