Wed. Jan 28th, 2026
केन्द्रीय गृहमन्त्री दक्षता पदककेन्द्रीय गृहमन्त्री दक्षता पदक
शेयर करें

सन्दर्भ:

: हाल ही में, वर्ष 2025 के लिए केन्द्रीय गृहमन्त्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।

केन्द्रीय गृहमन्त्री दक्षता पदक के बारें में:

  • यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 2024 में स्थापित किया गया है।
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य- देश भर के अधिकारियों और कर्मचारियों के पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करना और उनका मनोबल बढ़ाना है।
  • यह निम्नलिखित चार क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने, उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के मनोबल को बढ़ाने के लिए दिया जाता है:-
    • विशेष अभियान
    • जांच
    • खुफिया जानकारी
    • फोरेंसिक विज्ञान
  • यह पहले से मौजूद चार गृह मंत्रालय पुरस्कारों को मिलाकर बनाया गया है:-
    • विशेष अभियान पदक,
    • जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक,
    • असाधारण खुफिया दक्षता पदक,
    • उत्कृष्ट सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पुरस्कार।
  • पात्रता: यह पदक पूरे भारत में पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, राज्य/संघ शासित प्रदेशों की खुफिया शाखा/शाखा/विशेष शाखा/केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPO)/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और फोरेंसिक विज्ञान (केंद्रीय/राज्य/संघ शासित प्रदेशों) के सदस्यों को प्रदान किया जाता है।
  • इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *