सन्दर्भ:
: सरकार ने हाल ही में कार्ल्सबर्ग रिज (Carlsberg Ridge) में पॉलीमेटेलिक सल्फर नोड्यूल्स की खोज के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
कार्ल्सबर्ग रिज के बारें में:
: यह हिंद महासागर में स्थित एक मध्य-महासागरीय कटक (अपसारी प्लेट सीमा) है।
: यह कटक अफ्रीकी, भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टेक्टोनिक प्लेटों के त्रि-संधि स्थल (जहाँ यह मध्य-भारतीय कटक से जुड़ती है) से उत्तर-पश्चिम में अदन की खाड़ी तक फैला हुआ है।
: यह कटक उत्तर-पूर्व में अरब सागर को दक्षिण-पश्चिम में सोमाली बेसिन से अलग करता है।
: यह सोमाली प्लेट और भारतीय प्लेट के बीच की सीमा को चिह्नित करता है।
: कार्ल्सबर्ग कटक की औसत गहराई समुद्र की सतह से लगभग 6,000 और 12,000 फीट (1,800 और 3,600 मीटर) नीचे है, और यह समुद्र तल से लगभग 7,000 फीट (2,100 मीटर) की औसत ऊँचाई तक उठती है।
: यह कटक सोकोत्रा द्वीप के चारों ओर पश्चिम की ओर मुड़ता है और अंततः अदन की खाड़ी के रास्ते पूर्वी अफ्रीकी दरार प्रणाली से जुड़ जाता है।
: यह पश्चिमी हिंद महासागर का सबसे प्रमुख मध्य-महासागरीय रिज खंड है, जिसमें कई भूकंप केंद्र स्थित हैं।
