
Photo:PIB
सन्दर्भ-प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) के सहयोग से स्किल इंडिया एक दिवसीय ‘प्रशिक्षुता मेला-2022(National Apprenticeship Mela) का आयोजन कर रहा है।
उद्देश्य है-1 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को काम पर रखने में सहायता करना और नियोक्ताओं को सही प्रतिभा का दोहन करने में सहायता करना और प्रशिक्षण और व्यावहारिक कौशल प्रदान करके इसे और विकसित करना
प्रमुख तथ्य- इसका आयोजन 21 अप्रैल 2022 को देश भर में 700 से अधिक जगहों पर किया जाएगा।
:मौके पर ही साक्षात्कार,मूल्यांकन,प्रशिक्षुता प्रशिक्षण प्रस्ताव।
:इस आयोजन में देश भर के 4000 से अधिक संगठनों की भागीदारी होगी, जो 30 से अधिक क्षेत्रों में काम कर रहे है।
:इसके अलावा, इच्छुक युवाओं 500 से अधिक ट्रेडों से जुड़ने और चयनित होने का अवसर मिलेगा।
:देश में 700 से अधिक स्थानों पर इसका आयोजन।
:आवेदकों को कई लाभ प्राप्त होंगे,उनके पास मौके पर ही प्रशिक्षुता की पेशकश हासिल करने और उद्योग में काम करने के प्रत्यक्ष अवसर हैं।
:इसके बाद, उन्हें नए कौशल विकसित करने के लिए सरकारी मानकों के अनुसार मासिक वजीफा मिलेगा।
:उम्मीदवारों को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र मिलेगा।
:प्रशिक्षुता मेलों में भाग लेने वाले प्रतिष्ठानों को एक मंच पर संभावित प्रशिक्षुओं से मिलने और मौके पर ही उम्मीदवारों का चयन करने का अवसर मिलेगा।
:इसके अतिरिक्त,कम से कम चार कामकाजी सदस्यों वाले छोटे पैमाने के उद्योग भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के जरिए प्रशिक्षुओं को रख सकते हैं।
:कार्यबल,उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए लागत प्रभावी तरीका है यह मंच।
:प्रधानमंत्री ने कौशल विकास और उद्यमिता की राष्ट्रीय नीति, 2015 की शुरूआत 15 जुलाई, 2015 को की थी।
:यह नीति प्रशिक्षुता को पर्याप्त मुआवजे के साथ कुशल कार्यबल को लाभकारी रोजगार प्रदान करने के साधन के रूप में मान्यता देती है।
आवेदन के लिए पात्रता-
:इस प्रशिक्षुता मेले में कम से कम पांचवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र, कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र धारक,आईटीआई छात्र, डिप्लोमा धारक और स्नातक आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
दस्तावेजों की आवश्यकता-
1-रिज़ुम की तीन प्रतियां
2-सभी अंकतालिकाओं (मार्कशीट) और प्रमाण पत्रों की तीन-तीन प्रतियां (5वीं से 12वीं पास)
3-कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
4-पूर्वस्नातक और स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी, आदि)
5-एक फोटो पहचान-पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस)
6-पासपोर्ट आकार के तीन फोटो