Sun. Feb 23rd, 2025
एयरो इंडिया 2025एयरो इंडिया 2025
शेयर करें

सन्दर्भ:

: एयरो इंडिया 2025 (AERO INDIA 2025) का आयोजन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन में किया जाएगा।

एयरो इंडिया 2025 के बारें में:

: एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है।
: यह द्विवार्षिक एयर शो और विमानन प्रदर्शनी है जिसे रक्षा प्रदर्शनी संगठन, रक्षा उत्पादन विभाग और रक्षा मंत्रालय बेंगलुरु में आयोजित करता है।
: मुख्य रूप से एयरो इंडिया 2025 बेंगलुरु में 10 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
: एयरो इंडिया 2025, एयरो इंडिया का 15वां संस्करण है।
: इसका विषय है ‘एक अरब अवसरों का मार्ग’
: शो के पहले तीन दिन व्यावसायिक आगंतुकों के लिए समर्पित हैं, जबकि अंतिम दो दिन आम जनता के लिए खुले हैं।
: ज्ञात हो कि एयरो इंडिया 2023 का 14वां संस्करण 13 से 17 फरवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित किया गया था जो 1996 में अपनी शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे बड़ा संस्करण रहा है।
: इसमें 100 से अधिक देशों और 809 प्रदर्शकों ने भाग लिया।
: यह कार्यक्रम न केवल देश की तकनीकी शक्ति और नवाचारों को प्रदर्शित करता है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक संवाद के लिए एक गतिशील मंच भी प्रदान करता है।
: उद्घाटन समारोह, रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन, सीईओ गोलमेज सम्मेलन, आईडेक्स स्टार्ट-अप कार्यक्रम, शानदार एयर शो और भारतीय मंडप सहित एक विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र तथा विमान निर्माण कंपनियों का एक व्यापार मेला शामिल है।
: सहयोगी देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बातचीत को संभव बनाने के लिए भारत ‘ब्रिज – अंतर्राष्ट्रीय रक्षा और वैश्विक जुड़ाव से आत्म-निर्भर बनाना’ विषय पर रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।
: भारतीय स्टार्ट-अप को बढ़ावा देना एयरो इंडिया 2025 का फोकस क्षेत्र है।

एयरो इंडिया की विरासत और महत्व:

: एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में एयरो इंडिया विकसित हुआ है जो न केवल विमान निर्माण या अंतरिक्ष (एयरोस्पेस) प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति को उजागर करता है बल्कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के बीच रणनीतिक बातचीत का एक महत्वपूर्ण मंच भी है।
: एयरो इंडिया एक प्रदर्शनी से कहीं अधिक है – यह नवाचार, रणनीति और राष्ट्रीय गौरव का केंद्र बिंदु है।
: इसके महत्त्व है-

  • अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी बढ़ाना।
  • रणनीतिक संवाद को बढ़ावा देना।
  • अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *