सन्दर्भ:
: एयरो इंडिया 2025 (AERO INDIA 2025) का 15वां संस्करण वायु सेना स्टेशन, येलहांका, बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित किया जाएगा।
एयरो इंडिया 2025 के बारें में:
: इसका आयोजन 10 से 14 फरवरी 2025 तक किया जाएगा।
: एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है।
: इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रथम तीन दिवस व्यावसायिक दिवस होंगे।
: इस कार्यक्रम में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी के साथ-साथ भारतीय वायु सेना और अन्य प्रतिभागियों द्वारा हवाई प्रदर्शन भी शामिल होंगे।
: एयरोस्पेस उद्योग में वैश्विक प्रमुखों और बड़ी कम्पनियों के अलावा, इस प्रदर्शनी में दुनिया भर के थिंक-टैंक भी भाग लेंगे।
: एयरो इंडिया विमानन उद्योग में सूचना, विचारों और नवीन विकास के आदान-प्रदान के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।
: घरेलू विमानन उद्योग को बढ़ावा देने के अलावा, यह मेक इन इंडिया के उद्देश्य को भी आगे बढ़ाएगा।
: ज्ञात हो कि एयरो इंडिया 2023 में 27 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 809 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया।
: एयरो इंडिया 2025 एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए अंतिम अंतरराष्ट्रीय बैठक स्थल है, जो वैश्विक स्तर पर पेशेवरों के बीच नवाचार, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।