
सन्दर्भ-उपभोक्ता मामले विभाग आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों,संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने और समारोह मनाने के लिए “उपभोक्ता अधिकारिता सप्ताह” का आयोजन कर रहा है।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 14 से 20 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
:यह समारोह 15 मार्च को आयोजित होने वाले “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” के साथ मनाया जा रहा हैं।
:“विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” का थीम/विषय है-“न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस”
:समारोह के उद्घाटन दिवस पर बीआईएस,आईआईएलएम,एनसीसीएफ,एनटीएच,आरआरएसएल जैसे प्रमुख संस्थानों की प्रक्षेत्र इकाईयां,75 गांवों में ग्रामीण लोक संपर्क कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
:इसके माध्यम से BIS,हॉलमार्क,ISI मार्क के वस्तुओं के खरीद,उचित भार और मापों का उपयोग जैसी स्थानीय जनसंख्या की रुचि से संबंधित विभिन्न पहलों के बारे में जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।
:16-17 मार्च, 2022 को ई-कॉमर्स पर एक वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
:माईगॉव (MyGov) के सहयोग से सभी प्रतिभागियों के लिए एक खुली प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा।
:सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कार भी मिलेगा।