Fri. Nov 14th, 2025
ई-वेस्ट इको पार्कई-वेस्ट इको पार्क
शेयर करें

सन्दर्भ:

: सतत विकास और चक्रीय अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, दिल्ली सरकार ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के होलंबी कलां में भारत का पहला एकीकृत ई-वेस्ट इको पार्क (E-Waste Eco Park) विकसित करने की योजना की घोषणा की है।

ई-वेस्ट इको पार्क के बारें में:

: यह अत्याधुनिक सुविधा भारत का पहला एकीकृत ई-वेस्ट इको पार्क होगा और इसे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के होलम्बी कलां में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत बनाया जाएगा।
: यह 11.4 एकड़ में फैला होगा और इसमें सालाना 51,000 मीट्रिक टन ई-कचरे का प्रसंस्करण होने की उम्मीद है।
: इस परियोजना को दिल्ली राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) द्वारा डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (DBFOT) के आधार पर विकसित किया जाएगा, जिसमें 15 साल की रियायत अवधि होगी।
: इसमें निराकरण, नवीनीकरण, घटक परीक्षण, प्लास्टिक रिकवरी और सेकेंड-हैंड इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के लिए समर्पित क्षेत्र होगा।
: 1,000 से अधिक हरित नौकरियों का सृजन और अनौपचारिक पुनर्चक्रणकर्ताओं के लिए कौशल/प्रशिक्षण केंद्र।
: इसका महत्व- इसका लक्ष्य दिल्ली के लगभग 25% ई-कचरे का प्रबंधन करना, स्मार्ट अपशिष्ट प्रसंस्करण के लिए एक राष्ट्रीय मानक स्थापित करना और टिकाऊ शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है।
: पर्यावरणीय प्रभाव- लैंडफिल पर निर्भरता कम करता है, खतरनाक अपशिष्ट को न्यूनतम करता है, और संसाधन पुनर्प्राप्ति और पुन: उपयोग को बढ़ावा देता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *