Tue. Feb 24th, 2026
शेयर करें

E-GOVERNANCE
ई-गवर्नेन्स 2021 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

सन्दर्भ-हाल ही में हैदराबाद में संपन्न ई-गवर्नेन्स पर 24वें राष्ट्रीय सम्मलेन में पुरस्कारों को प्रदान किया गया।
प्रमुख तथ्य:-नागालैंड के मोन जिला प्रशासन को “कोविड-19 के प्रबंधन में ICT का उपयोग”की श्रेणी 6 के तहत यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
:न्याय विभाग को भी “डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी री-इंजीनियरिंग में प्रक्रिया में शासन उत्कृष्ठता” के लिए उसकी “ई-अदालते मिशन मोड” परियोजना को राष्ट्रीय पुरस्कार “दूरसंचार:2020-2021″प्रदान किया गया।
:झारखण्ड के गोड्डा जिलें की शिक्षा में बदलाव लाने वाली एक ऑनलाइन पहल “ज्ञानोदय गोड्डा परियोजना” को भी पुरस्कृत किया गया।
:ज्ञानोदय गोड्डा परियोजना एक ऑनलाइन शिक्षा पहल है जो जिलें के ग्रामीण छात्रों को अधिक कुशलता से सीखने में मदद करता है।
:पुरस्कार स्वरुप एक एक लाख नकद,एक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाता जाता है।
:ई-गवर्नेन्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषण दिसंबर 2021 में किया गई थी।
ई-गवर्नेन्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-:यह प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग(DARPG) द्वारा प्रदान किया जाता है जिसे ई-गवर्नेन्स पर राष्ट्रीय सम्मलेन के दौरान प्रस्तुत किया जाता है।
:इसे ई-गवर्नेन्स पहल के कार्यान्वयन में उत्कृष्ठता को पहचानने और बढ़ावा देने हेतु प्रदान किया जाता है।

ई-गवर्नेंस 2021 पर 24वां राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद में संपन्न  

 


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *