सन्दर्भ:
: हाल ही में, भारत ने इंडो-पैसिफिक महासागर पहल (IPOI) में स्पेन के शामिल होने का स्वागत किया है।
इंडो पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव के बारे में:
- इसे भारत ने बैंकॉक में ASEAN के नेतृत्व वाले ईस्ट एशिया समिट (EAS) में लॉन्च किया था।
- इसका उद्देश्य: एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक और नियमों पर आधारित क्षेत्रीय व्यवस्था के लिए सहयोग को बढ़ावा देना।
- यह एक गैर-संधि-आधारित स्वैच्छिक व्यवस्था है।
- इसका लक्ष्य- साझा हितों से संबंधित सामान्य समझ और कार्यों के माध्यम से अधिक तालमेल और एकीकरण हासिल करना है।
- यह काफी हद तक EAS तंत्र पर निर्भर करता है, जिसमें ASEAN सदस्य देश और इसके आठ संवाद भागीदार शामिल हैं।
- इसमें सात स्तंभों की रूपरेखा तैयार की गई है, और यह संकेत दिया गया था कि एक या दो देश एक स्तंभ के लिए नेतृत्व कर सकते हैं और अन्य स्वेच्छा से इसमें शामिल हो सकते हैं।
- सात IPOI स्तंभ हैं:
- समुद्री सुरक्षा: यूनाइटेड किंगडम (UK) और भारत
- समुद्री पारिस्थितिकी: ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड
- समुद्री संसाधन: फ्रांस और इंडोनेशिया
- क्षमता निर्माण और संसाधन साझाकरण: जर्मनी
- आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन: भारत और बांग्लादेश
- विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक सहयोग: इटली और सिंगापुर
- व्यापार, कनेक्टिविटी और समुद्री परिवहन: जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका (US)।
