सन्दर्भ:
: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2025 को यशोभूमि, नई दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम, इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (IMC 2025) का उद्घाटन करेंगे।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के बारे में:
: IMC 2025, यह 9वां संस्करण है।
: IMC 2025 का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा।
: इसका विषय- “परिवर्तन के लिए नवाचार”- डिजिटल परिवर्तन में भारत के नेतृत्व को प्रदर्शित करना।
: केंद्रित क्षेत्र- 6 जी, क्वांटम संचार, सेमीकंडक्टर, ऑप्टिकल नेटवर्क और साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम।
: इसे दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
: यह कार्यक्रम ऑप्टिकल संचार, दूरसंचार में सेमीकंडक्टर, क्वांटम संचार, 6जी और धोखाधड़ी जोखिम संकेतक जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा।
: इस कार्यक्रम में 150 से ज़्यादा देशों से 1.5 लाख से ज़्यादा आगंतुकों, 7,000 से ज़्यादा वैश्विक प्रतिनिधियों और 400 से ज़्यादा कंपनियों के भाग लेने की आशा है।
: IMC 2025 अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर भी बल देता है, इसलिए जापान, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, रूस, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं।