Tue. Feb 24th, 2026
शेयर करें

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों की संख्या 5 करोड़

सन्दर्भ-इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने अपने शुरुआत के समय से अब तक ग्राहकों की संख्या आधार को 5 करोड़ के पार लिया है।
प्रमुख तथ्य-“प्रधानमंत्री ने इसके शुभारम्भ के समय देश में वित्तीय समावेशन सबसे बड़ी पहल कहा था।
:आईपीपीबी ने अपने तीन वर्ष संचालन में 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया,इस तरह वह देश में तेजी से बढ़ते हुए डिजिटल भुगतान बैंकों में शामिल हो गया है।
:आईपीपीबी ने लगभग 1.47 लाख डोरस्टेप बैंकिंग सेवा प्रदाताओं की मदद से 1.36 लाख डाकघरों में डिजिटल और पेपरलेस मोड़ में 5 करोड़ खाते खोलें है।
:इससे आईपीपीबी ने 2,80,000 डाकघर कर्मचारियों की मदद से वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त ग्राहक आधार बनाकर दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम अर्जित किया है।
:आईपीपीबी ने एनपीसीआई,आरबीआई और यूआईडीएआई की इंटरऑपरेबल पेमेंट्स एंड सेटलमेंट सिस्टम्स के द्वारा जमीनी स्‍तर पर डि‍जिटल बैंकिंग को अपनाया है।
:यह 13 से अधिक भाषाओं में डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्‍ध करा रहा है।
:कुल खाताधारकों में लगभग 48% महिला जबकि 52% पुरुष खाताधारक है।
:लगभग 98 प्रतिशत महिलाओं के खाते उनके घर जाकर खोले गए और 68 प्रतिशत से अधिक महिलाएं डीबीटी का लाभ उठा रही हैं।
:41% से अधिक खाताधारक 18-35 आयु वर्ग के है।
:वित्तीय समावेशन के सबसे बड़े नेटवर्क बनाने के लिए शहरी और ग्रामीण भारत को शामिल किया जा रहा हैं।
:उत्पादों और सेवाओं के सहयोग और सःसृजन माध्यम से यह बैंक ग्रामीण,कम बैंकिंग वाले और गैर बैंकिंग वाले नागरिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
:आईपीपीबी को जेएएम,सहमति जैसे इंडिया स्टैक का लाभ उठाकर घर के द्वार पर क्रेडिट सहित विभिन्न नागरिक-केन्द्रित वित्तीय सेवाएं प्रस्‍तुत करने वाला एकीकृत सेवा मंच बनाने का है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स (आईपीपीबी)-इसकी स्थापना प्रधानमंत्री द्वारा 1 सितम्बर 2018 को डाक विभाग,संचार मंत्रालय के तहत किया गया था जो पूर्णरूप से सरकारी स्वामित्व में है।
:देश में आम आदमी सबसे सुलभ,किफायती और विश्वसनीय बनाने दृष्टिकोण से इसकी स्थापना की गई थी।
:इसका मूल उद्देश्य कम बैंकिंग वाले और गैर बैंकिंग वाले लोगो के लिए बाधाओं को दूर करना और पोस्टल नेट्वोर्क का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचना है।
:इसकी पहुंच और परिचालन हेतु एक सीबीएस एकीकृत स्मार्टफोन और बायोमेट्रिक उपकरण का उपयोग किया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें –  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *