सन्दर्भ:
: रक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले ‘आरोहण: द्वीप से दिल्ली’ राष्ट्रीय एकता यात्रा (आरोहण कार्यक्रम) के तहत नई दिल्ली में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 30 मेधावी आदिवासी छात्रों के साथ बातचीत की।
आरोहण कार्यक्रम के बारें में:
: अंडमान एवं निकोबार कमांड (ANC) द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा।
: इसका उद्देश्य:-
- राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देना और दूरस्थ द्वीप समुदायों के आदिवासी युवाओं में अपनेपन की भावना का संचार करना।
- छात्रों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक बुनियादी ढाँचे और शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराना।
: इसका महत्व:-
- राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समावेशन- दूरस्थ आदिवासी युवाओं को भारत की मुख्यधारा की विरासत और अवसरों से जोड़कर सांस्कृतिक और भौगोलिक अंतर को पाटता है।
- युवा सशक्तिकरण और मूल्य शिक्षा- छात्रों को संपर्क, नेतृत्व संवाद और स्वदेशी संस्कृति के प्रचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है।