Thu. Jan 29th, 2026
हर दिन हर घर आयुर्वेदहर दिन हर घर आयुर्वेद Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: 7वां आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर, 2022 को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।

इस दिवस का थीम है:

: “हर दिन हर घर आयुर्वेद”

आयुर्वेद दिवस 2022 के प्रमुख तथ्य:

: भारत की सबसे प्राचीन और अच्छी तरह से प्रलेखित चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देने हेतु 2016 से धनवंतरी जयंती आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई जाती रही है।
: मुख्य कार्यक्रम विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और समग्र सरकारी दृष्टिकोण के रूप में अन्य मंत्रालयों के सहयोग से देश भर में इसे लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
: इस वर्ष भारतीय मिशन/दूतावास भी अपने-अपने देशों में कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
: थीम हर दिन हर घर आयुर्वेद को ध्यान में रखते ही जन संदेश, जन भागीदारी और जन आंदोलन के ‘3-जे’ के तले गतिविधियों का संचालन किया गया और 12 सितंबर 2022 से 23 अक्टूबर 2022 तक छह सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए गए।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *