सन्दर्भ:
: हाल ही में, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने ‘2020-21 और 2021-22 की आपूर्ति और उपयोग तालिका (Supply and Use Table) जारी की है।
आपूर्ति और उपयोग तालिका के बारें में:
: यह अर्थव्यवस्था में होने वाली सभी आर्थिक गतिविधियों का एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है।
: ये शक्तिशाली विश्लेषणात्मक उपकरण हैं जो अर्थव्यवस्था की संरचना के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक कारकों के बीच अंतर्संबंधों को भी प्रस्तुत करते हैं।
: आपूर्ति और उपयोग तालिकाओं का उद्देश्य:-
- ये कई उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं और अपनी सांख्यिकीय सुदृढ़ता तथा विश्लेषणात्मक लचीलेपन के कारण प्रमुखता प्राप्त कर चुकी हैं।
- ये एक व्यापक ढाँचा प्रदान करती हैं जो सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को मापने के तीन तरीकों – उत्पादन, आय और व्यय – को एक एकीकृत ढाँचे में एकीकृत करती हैं।
- SUT विविध स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों की तुलना और समन्वय के लिए एक अत्यंत शक्तिशाली उपकरण है, जिससे उत्पादन और व्यय अनुमानों के बीच सुसंगतता और एकरूपता में सुधार होता है।
: आपूर्ति और उपयोग तालिकाएँ (SUT) दो परस्पर जुड़े हुए मैट्रिक्स के रूप में प्रस्तुत की जाती हैं: आपूर्ति तालिका और उपयोग तालिका, जो उत्पाद-दर-उद्योग मैट्रिक्स में संरचित हैं।
- आपूर्ति तालिका, उद्योग द्वारा घरेलू उत्पादन और आयात दोनों से प्राप्त वस्तुओं और सेवाओं की कुल आपूर्ति को दर्शाती है।
- इसके विपरीत, उपयोग तालिका विभिन्न घटकों – उद्योगों द्वारा मध्यवर्ती उपभोग, अंतिम उपभोग, सकल पूँजी निर्माण और निर्यात – में इन उत्पादों के उपयोग को दर्ज करती है।