Fri. Nov 14th, 2025
शेयर करें

IPL KHILADI-2022
आईपीएल नीलामी 2022

सन्दर्भ-बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन का के पहले दिन की समाप्ति पर कई खिलाड़ियों की बोली लगी,इसमें सबसे ज्यादा कीमत ईशान किशन को मिला जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा,जबकि आवेश खान सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाडी बने जिन्हे लखनऊ सुपर जायेंट्स ने 10 करोड़ में ख़रीदा।
प्रमुख तथ्य-:पहले दिन कुल 97 खिलाडियों पर बोली लगी जिसमे 10 टीमों 74 खिलाडियों को ख़रीदा
:सात खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मिली है।
:ईशान किशन के बाद दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हे चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि श्रेयस अय्यर तीसरे खिलाडी रहे जिनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
:युवराज सिंह (16 करोड़) के बाद ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय हैं ईशान किशन।
:तीन खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये मिले हैं,आवेश खान-10 करोड़ लखनऊ,प्रसिद्ध कृष्णा -10 करोड़/राजस्थान और लोकी फर्ग्यूसन -10 करोड़/गुजरात।
:श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे जिनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10.75 करोड़ में खरीदा इनके अलावा निकोलस पूरन 10.75 करोड़, हैदराबाद, और लोकी फर्ग्युसन 10 करोड़ गुजरात टाइटंस महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे।
:23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे जिनमे शामिल है,सुरेश रैना,स्टीव स्मिथ,डेविड मिलर,शाकिब अल हसन इत्यादि।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *