
PHOTO;PIB
सन्दर्भ-हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX-2022) का गोवा और अरब सागर में आयोजन किया गया।
उद्देश्य है-सदस्य देशों की नौसेनाओं के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों में पारस्परिकता को बढ़ाने के साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं को मजबूत करना।
प्रमुख तथ्य-इस पहले संस्करण 26 से 30 मार्च 2022 तक किया गया।
:इस अभ्यास में IONS के 25 देशों में से 15 देशों ने हिस्सा लिया।
:हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) की स्थापना 2007 में की गई थी।
:यह हिन्द महासागर के तटवर्ती देशों के नौसेनाओं के बीच सहयोग और सहभागिता का एक प्रमुख मंच है।
:इस फोरम ने हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा का अवसर उपलब्ध कराया,मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा दिया और समुद्री सुरक्षा सहयोग में उल्लेखनीय सुधार किया है।
:IMEX-22 के तहत 26 से 27 मार्च 2022 तक गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर बंदरगाह चरण और इसके बाद 28 से 30 मार्च 2022 तक अरब सागर में समुद्री चरण आयोजित किया गया।
:इस अभ्यास में भारत,फ्रांस,बांग्लादेश और ईरान की नौसेनाओं के युद्धपोत,समुद्री टोही विमान और हेलिकॉप्टर शामिल हुए।
:IONS के 15 सदस्य-
:जिसमें ऑस्ट्रेलिया,बांग्लादेश,फ्रांस,भारत,इंडोनेशिया,मालदीव,मॉरीशस,मोजाम्बिक,ओमान,कतर,सिंगापुर,श्रीलंका, थाईलैंड,यूएई और यूके शामिल हैं,साथ ही इसके 22 पर्यवेक्षकों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया।
:प्रतिभागियों ने आईओएनएस एचएडीआर दिशानिर्देशों को मान्यता दी और समुद्र से तट तक एचएडीआर प्रदान करने और समुद्र में संकट में फंसे जहाजों और क्राफ्ट्स को सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिक्रिया तंत्र विकसित किया।