
चर्चा क्यों है
हाल ही में असम की एक दुर्लभ चाय की किस्म मनोहरी गोल्ड टी को 99999 रुपये प्रति किलों नीलम करके रिकॉर्ड बनाया गया है।
प्रमुख तथ्य-:इसे सौरभ टी ट्रेडर्स ने सबसे ऊँची बोली लगाकर ख़रीदा जिसे सार्वजानिक नीलामी में चाय की अब तक की सबसे ऊँची कीमत माना जा रहा है।
:इसका उत्पादन असम के डिब्रूगढ़ में मनोहरी टी एस्टेट द्वारा किया जाता है।
:यह बिना मशीन से बनी चाय है,जो सूरज की किरणों से तैयार होती है।
:पहले यह चाय चीन में बनती थी परन्तु अब विशेष रूप से असम में बनने लगी है।
:इस चाय से इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है।
:इससे पूर्व बड़ी नीलामी 2019 में गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में गोल्डन बटरफ्लाई टी को 75000 रूपये प्रति किलो नीलाम की गयी थी।
:यह भी हस्त निर्मित एक दुर्लभ चाय है,जिसका उत्पादन रॉसेल टी इंडस्ट्रीज के डीकॉम टी एस्टेट द्वारा किया जाता है।
:यह जून जुलाई तक उपलब्ध होती है।
:इसका स्वाद मीठा कैरेमल होता है।
:असम दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र है,जो विशेष रूप से काली चाय उत्पादित करता है।