सन्दर्भ:
: असम सरकार ने “अमृत वृक्ष आंदोलन” नामक एक अभियान चलाया।
इसका उद्देश्य है:
: मुख्य रूप से व्यावसायिक पेड़ों के पौधे लगाकर राज्य के हरित आवरण को बढ़ाना।
अमृत वृक्ष आंदोलन के बारें में:
: इस विशाल वृक्षारोपण अभियान के दौरान नौ विश्व रिकॉर्ड हासिल करने का अभियान शुरू हुआ।
: अभियान का प्राथमिक उद्देश्य पूरे असम में एक करोड़ पौधे लगाना था, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोग शामिल थे।
: असम सरकार का इरादा 2024 में आठ करोड़ पौधे और 2025 में अतिरिक्त 10 करोड़ पौधे लगाने का है।
: असम के मेगा वृक्षारोपण अभियान, “अमृत वृक्ष आंदोलन, 2023” में 53 प्रजाति के पौधों में से एक करोड़ से अधिक पौधों का रोपण शामिल है।
: मुख्यमंत्री के अनुसार वृक्षा रोपड़ के द्वारा लगाये गये वृक्षों में से यह सुनिश्चित होना चाहिए कि इनमें से कम से कम 80% पौधे शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन की प्राप्ति में योगदान करने के लिए जीवित रहें।
: इस विशेष अभियान में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चाय बागान कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी, पुलिस और वन बटालियन एवं राज्य की आम जनता के सदस्य आदि शामिल होंगें।