सन्दर्भ:
: भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री (Excercise Maitree) का 14वां संस्करण 1 से 14 सितंबर, 2025 तक मेघालय के उमरोई में आयोजित किया जाएगा।
सैन्य अभ्यास मैत्री के बारें में:
: यह भारत और थाईलैंड के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
: यह दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन हेतु रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाएगा।
: अभ्यास मैत्री का 14वाँ संस्करण अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त कंपनी-स्तरीय आतंकवाद-रोधी अभियानों को अंजाम देने में दोनों सेनाओं की परिचालन क्षमताओं को और निखारने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
: यह 1 से 14 सितंबर तक मेघालय के उमरोई में आयोजित होने वाला है।
: यह संस्करण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अभ्यास पाँच वर्षों के अंतराल के बाद भारत में वापस आ रहा है।
: पिछला मैत्री अभ्यास थाईलैंड के टाक प्रांत में आयोजित किया गया था, जहाँ दोनों पक्षों ने 76-76 सैनिकों को तैनात किया था, जिनमें भारत के लद्दाख स्काउट्स और थाईलैंड की 14वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट की पहली बटालियन शामिल थी।