Fri. Jan 30th, 2026
अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ - 2025अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ - 2025
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सैन्य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ – 2025 (EX TIGER TRIUMPH – 25) का आयोजन किया जाएगा।

अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ – 2025 के बारें में:

: इसका चौथा संस्करण 01 से 13 अप्रैल, 2025 तक पूर्वी समुद्र तट पर आयोजित होगा।
: इस पहल से विभिन्न अभ्यासों और संकट/आकस्मिकता के दौरान भारतीय एवं अमरीकी संयुक्त कार्य बलों (JTF) के बीच तीव्र तथा सुचारू समन्वय संभव हो सकेगा।
: इस अभ्यास का उद्देश्य है:-

  • मानवीय सहायता व आपदा राहत गतिविधियों के संचालन हेतु पारस्परिक सहभागी क्षमता विकसित करना और एक संयुक्त समन्वय केंद्र (CCC) की स्थापना के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का निर्माण करना।

: भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व भारत की नौसेना के जहाज जलाश्व, घड़ियाल, मुंबई और शक्ति द्वारा किया जाएगा।
: अमरीकी पक्ष का प्रतिनिधित्व अमरीका की नौसेना के जहाज कॉम्स्टॉक और राल्फ जॉनसन द्वारा किया जाएगा, जिन पर अमरीकी मरीन डिवीजन के सैनिक सवार होंगे।
: इस अभ्यास में हार्बर चरण 01 से 07 अप्रैल, 2025 तक विशाखापत्तनम में आयोजित होना निर्धारित है।
: हार्बर चरण के पूरा होने के बाद सैनिकों के साथ जहाज समुद्री चरण के लिए रवाना होंगे और काकीनाडा के तट पर समुद्री, भूमिगत, स्थलीय तथा एचएडीआर अभ्यास गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
: यह अभ्यास 13 अप्रैल, 2025 को विशाखापत्तनम में अमरीकी नौसेना के जहाज कॉमस्टॉक पर समापन समारोह के साथ समाप्त होगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *