Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

INS GHADIYAL SEYCHELLES – MISSION SAGAR IX
सेशेल्स में आईएनएस घड़ियाल की तैनाती
Photo:PIB

सन्दर्भ-मिशन सागर IX के तहत, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के जहाज INS घड़ियाल की तैनाती के हिस्से के रूप में, जहाज को 11 से 14 मई 2022 तक सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरियामें बुलाया गया।
प्रमुख तथ्य-सेशेल्स सरकार से पहले प्राप्त प्रस्ताव के बाद,जहाज द्वारा गोला-बारूद के साथ तीन औपचारिक सलामी बंदूकेंसेशेल्स रक्षा बलों (SDF) को प्रदान की गईं।
:सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) द्वारा 13 मई 22 को INS घड़ियाल पर आयोजित एक समारोह में SDF के चीफ ऑफ डिफेंस (CDF)ब्रिगेडियर माइकल रोसेट को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया।
:आईएनएस घड़ियाल ने कोलंबो से सेशेल्स द्वारा प्राप्त एक 15 मीटर वेव राइडर पेट्रोल बोट को भी ट्रांसशिप किया और सेशेल्स रक्षा बलों (SDF) को सुपुर्द कर दिया गया।
:सेशेल्स में जहाज के प्रवास के दौरान,भारतीय नौसेना ने डोमेन विशिष्ट समुद्री विषयों में एसडीएफ कर्मियों के प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की।
:पोर्ट विक्टोरिया पहुंचने से पहले, जहाज ने आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति देने के लिए श्रीलंका के कोलंबोऔर मालदीव केमालेका भी दौरा किया था।
:मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना की लगातार तैनाती क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास की दृष्टि से जुड़ी हुई है और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए ‘सामूहिक जिम्मेदारी’ की संकल्पना को सुदृढ़ बनाती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *