Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

WINGS INDIA-2022
विंग्स इंडिया-2022 कार्यक्रम

सन्दर्भ-नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की संयुक्त रूप से नागरिक उड्डयन अर्थात वाणिज्यिक,सामान्य और व्यावसायिक विमानन पर एशिया के सबसे बड़े कार्यक्रम विंग्स इंडिया -2022 का आयोजन कर रहा है।
थीम/विषय है-“इंडिया @75:विमानन उद्योग के लिए नया क्षितिज”
उद्देश्य है-विमानन क्षेत्र की तेजी से बदलती गति को पूरा करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना।
प्रमुख तथ्य- इसका आयोजन हैदराबाद स्थित बेगमपेट हवाईअड्डे में 24-27 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
:यह कार्यक्रम नए व्यापार,अधिग्रहण,निवेश,नीति निर्माण और क्षेत्रीय संपर्क पर आधारित है।
:इस साझा सुविधा फोरम से उड्डयन क्षेत्र को वांछित प्रदान करेगा और निवेशकों,खरीदारों,विक्रेताओं अन्य हितधारकों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
:नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उत्कृष्ठता के लिए “विंग्स इंडिया अवार्ड्स-2022” के अगले संस्करण की घोषणा की गई।
:यह अवार्ड उन संस्थानों,संगठनो और कंपनियों को दिए जाएंगे जिन्होंने इस क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान देते हुए मानक स्थापित किए है।
:इस अवार्ड समारोह को 25 मार्च 2022 विंग्स इंडिया कार्यक्रम के साथ आयोजित किया जाएगा।
:विंग्स इंडिया-2022 कार्यक्रम भारत को शीर्ष विमानन केंद्र में रूपांतरित करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिक है।
:इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी,परिचर्चा,और विभिन्न कार्यक्रम आयोजन जाएगा इसमें प्रमुख रूप से भारतीय वायुसेना की सारंग द्वारा उड़ान प्रदर्शनी मुख्य है।
महत्त्व-:नीति निर्माण को सिंक्रोनाइज करना
:मेक इन इंडिया पहल में योगदान
:भारी निवेश और अधिग्रहण के अवसर
:रोजगार के अवसर
:सक्षम व्यापार


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *