Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

स्वच्छता सारथी समारोह 2022
स्वच्छता सारथी समारोह 2022
Photo@wastetowealth

सन्दर्भ:

: भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय ‘स्वच्छता सारथी समारोह 2022’ आयोजित करेगा।

आयोजन का कारण:

: स्वच्छता सारथी फेलोशिप (SSF) का पहला वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में.

स्वच्छता सारथी समारोह 2022:

: इसका आयोजन IIT दिल्ली में 30 सितंबर, 2022 और 1 अक्टूबर, 2022 को किया जाएगा।
: यह भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय का अपशिष्ट से धन मिशन
: यह दो – दिवसीय कार्यक्रम अपशिष्ट से धन मिशन के तहत स्वच्छता सारथी फेलो (SSF) को अपने कार्यों और अपने साथियों के साथ अपने समुदाय के भीतर छोड़े गए असर को दर्शकों के एक बड़े समूह के सामने प्रदर्शित करने का अवसर देगा।
: इससे देश भर के लोगों को अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी।
: स्वच्छता सारथी फैलोशिप (एसएसएफ)’ पहल के तहत किए गए विभिन्न कार्यों का विवरण साझा करने के उद्देश्य से शामिल होंगे।
: 2021 दल के तहत 27 राज्यों और छह केन्द्र – शासित प्रदेशों के सभी एसएसएफ को एक प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में अपने कार्यों का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है।

स्वच्छता सारथी फैलोशिप:
: इसकी शुरुआत भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय ने अपने अपशिष्ट से धन मिशन के माध्यम से इन्वेस्ट इंडिया के साथ साझेदारी में 1 जुलाई 2021 को हुई थी।
: समुदायों को अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बनाने और अपशिष्ट से मूल्य के रूपांतरण हेतु नवीन उपाय प्रदान करने का एक नागरिक केंद्रित पहल है।
: इस फ़ेलोशिप के लिए तीन श्रेणी के लोगों को शामिल किया गया है –
1- स्कूल जाने वाले छात्रों,
2- कॉलेज जाने वाले छात्रों,
3- सामुदायिक कार्यकर्ताओं / स्वयं सहायता समूहों / स्वच्छता कार्यकर्ताओं
: फेलोशिप के पहले बैच में, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने 27 राज्यों और 6 केन्द्र- शासित प्रदेशों से 344 फेलो का चयन किया गया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *