Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

SAINYA ABHYAS LAMITIYE-2022
संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये – 2022

सन्दर्भ-भारतीय और सेशेल्स रक्षा बलों (SDF) के बीच “संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये – 2022“का आयोजन किया जा रहा है।
उद्देश्य-दोनों सेनाओं के बीच कौशल,अनुभव और अच्छी प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान से द्विपक्षीय सैन्य संबंधों की स्थापना करना और बढ़ावा देना।
महत्त्व-इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के स्तर के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में में मदद मिलेगी।
प्रमुख तथ्य- इस 9वें सैन्य अभ्यास का आयोजन सेशेल्स रक्षा अकादमी (SDA) में 22 -31 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
:इस अभ्यास में दोनों सेनाओं की एक-एक इन्फैंट्री प्लाटून कंपनी इसमें भाग ले रहीं है।
:भारत की और से सैन्य दल में गोरखा राइफल्स समूह(पीरकंठी बटालियन) सैनिक शामिल है जो 21 मार्च 2022 पहुंच चुके है।
:10 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास,युद्ध पर चर्चा,व्याख्यान,प्रदर्शन शामिल है जो दिवसीय प्रमाणीकरण के साथ समाप्त होगा।
:यह द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास सेशेल्स में आयोजित एक निर्गामी आउटबाउंड अभ्यास है जिसने दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग और अंतर संचालनता को मजबूत बनाने में काफी मदद किया है।
:इस अभ्यास में शत्रु दलों से मुकाबला करने में सामरिक कौशल को बढ़ाने और दोनों बलों के बीच अंतर संचालन बढ़ाने पर पूरा ध्यान रखा जाएगा।
सैन्य अभ्यास लामितिये-यह एक द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास है जिसका आयोजन 2001 से किया जा रहा है।
:यह सैन्य अभ्यास वर्तमान की वैश्विक स्थिति और हिन्द महासागर क्षेत्र में बढ़ती हुई सुरक्षा चिंताओं की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के सामने आ रही सुरक्षा चुनौतियों के सन्दर्भ में बहुत अहम् एवं महत्वपूर्ण है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *