Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

PASCHIMI LAHAR 2022
संयुक्त समुद्री अभ्यास “पश्चिम लहर (एक्सपीएल-2022)” का आयोजन

सन्दर्भ-25 जनवरी 2022 को भारतीय नौसेना ने पश्चिमी तट पर एक संयुक्त समुद्री अभ्यास “पश्चिम लहर (एक्सपीएल-2022)” संपन्न किया।
प्रमुख तथ्य-यह अभ्यास पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी-इन-सी के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
:इस अभ्यास का आयोजन 20 दिनों तक आयोजित किया गया।
:इसका आयोजन का उद्देश्य पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन सम्बन्धी योजनाओं को मजबूत करने तथा नौसेना,वायुसेना,थल सेना एवं तटरक्षक बल बीच अंतर सेवा तालमेल बढ़ाना है।
:इस इंट्रा-थिएटर अभ्यास में भारतीय नौसेना के 40 से अधिक जवानों और पनडुब्बियों की संलग्नता और भागीदारी रही।
:इसके अलावा, भारतीय नौसेना के समुद्री टोही विमान पी8आई, डोर्नियर्स, आईएल 38 एसडी, मानव रहित हवाई प्रणाली और मिग-29के युद्धक विमान के साथ – साथ भारतीय वायुसेना ने एसयू 30 एमकेआई एवं जगुआर समुद्री युद्धक विमान, हवा में ईंधन भरने वाले विमान और अवाक्स को तैनात किया।
:इस अभ्यास में एयर डिफेन्स बैटरी सहित भारतीय थल सेना के विभिन्न अंगों को भी शामिल किया गया था।
:इस अभ्यास के आयोजन ने भाग लेने वाले सभी बलों को इस कमान के दायित्व वाले क्षेत्रों में समसामयिक(दैनिक) समुद्री चुनौतियों का जवाब देने के लिए यथार्थवादी परिस्थितियों में एक साथ मिलकर काम करने का अवसर प्रदान किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *