Sun. Oct 1st, 2023
शेयर करें

Srilanka New PM Ranil Wickremesinghe
श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बने रानिल विक्रमसिंघे

सन्दर्भ-श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पूर्ववर्ती महिंदा राजपक्षे (राष्ट्रपति के बड़े भाई) के इस्तीफे के बाद, यूनाइटेड नेशनल पार्टी (विपक्षी दल) के नेता रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के नए प्रधान मंत्री (PM) के रूप में नियुक्त किया है। जिन्होंने आर्थिक संकट को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध के बीच श्रीलंका के पीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
प्रमुख तथ्य-महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे ने कैबिनेट को स्वतः भंग कर दिया।
:12 मई 2022 को, रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति कार्यालय में एक समारोह में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे द्वारा श्रीलंका के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
:इससे पहले,रानिल विक्रमसिंघे 1993 से 5 बार श्रीलंका के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
:ज्ञात होकि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 17 मई 2022 को बहस होगी।

रानिल विक्रमसिंघे के बारें में:

:रानिल विक्रमसिंघे (73 वर्षीय),पेशे से वकील,पहली बार 1977 में संसद के लिए चुने गए थे।
:वह 1993 से यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता हैं।
:उन्होंने 1978 से आज तक 28 वर्षों की निरंतर अवधि के लिए यूनाइटेड नेशनल पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य (सांसद) के रूप में कार्य किया है।
:अपने 4 दशक लंबे राजनीतिक करियर के दौरान, वह 2 राष्ट्रपति चुनाव हार चुके हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *