Tue. Oct 3rd, 2023
शेयर करें

NYKS-SHAHID DIWAS
शहीद दिवस का आयोजन 623 जिलों में

सन्दर्भ- नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) “स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि” विषय पर 623 जिलों में शहीद दिवस का आयोजन करेगा।
उद्देश्य है-इन स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन कार्यों और दर्शन के प्रति समर्पण जताते हुए युवा पीढ़ी के बीच कृतज्ञता,गर्व,सम्मान और कर्तव्य की भावना का सृजन करना।
प्रमुख तथ्य-:23 मार्च 2022 को “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के एक भाग के रूप में इसका आयोजन होगा।
:इसका आयोजन “नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS)” के स्वयसेवकों और इससे जुड़े युवा क्लबों के सदस्यों की भागीदारी से किया जाएगा।
:NYKS से जुड़े युवा स्वयंसेवक,संस्कृति मंत्रालय द्वारा 8 राज्यों और 02 केन्द्र शासित प्रदेशों में 14 स्थलों पर आयोजित किए जा रहे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़े विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
:सभी 623 जिलों के NYKS में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान का उत्सव मनाएंगे।
:इस अवसर पर NYKS विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगा जैसे -दीप प्रज्वलन,भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव के जीवनी पर व्याख्यान/संगोष्ठी,चित्रों किक माला,खेलकूद,नाटक,प्रश्नोत्तरी,शपथ ग्रहण,प्रश्नोत्तरी,प्लॉग रन और ज्ञान प्रतियोगिताएं इत्यादि।
:शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही विभिन्न संस्थानों जैसे NCC,NSS,भारत स्काउट्स एंड गाइड में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना को जागृत किया जाएगा।
:NYKS विभिन्न शिक्षाविदों,स्वतंत्रता सेनानियों,कलाकारों और राज्य/जिला प्रशासन को शामिल कर रहा है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *