Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

GKVIDYA प्रत्येक सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज़ 2021 जारी करता है यह अपने आप को परखने के लिए बेहतर युक्तियों में से एक है जिससे आप अपनी तयारी को सुद्रिढ़ कर पाये। इस क्विज को ,HPPSC,HPSC SSC, IBPS, बैंकिंग, UPPSC,RPSC,MPPSC,BPSC,रेलवे,डिफेन्स जैसी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगी।

 

Table of Contents

Results

शेयर करें


शेयर करें
शेयर करें


शेयर करें

#1. 1-3 नवंबर तक भारत के कितने जिलों में गंगा उत्सव- 2021 का आयोजन किया जाएगा

Ans-C.150

गंगा उत्सव 2021 –नदी महोत्सव’ न केवल गंगा नदी बल्कि देश भर की सभी नदियों में मनाया जाएगा। पूरे देश के 150 जिलों में उत्सव की योजना बनाई गई है जिनमें 112 गंगा क्षेत्र यानी गंगा किनारे स्थित जिलों में और शेष अन्य प्रमुख नदियों के साथ मनाया जाएगा।

#2. जापान के नए प्रधानमंत्री कौन होंगे

Ans -B.फुमियो किशिदा

पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा 4 अक्टूबर 2021 को जापान के नये प्रधानमंत्री बनाये गए किशिदा ने योशिदे सुगा का स्थान लिया है।

#3. 14-27 नवंबर 2021 के बीच भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला(IITF) का आयोजन कहां होगा

Ans-D.नई दिल्ली

14-27 नवंबर‚ 2021 के बीच 40वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) का आयोजन प्रगति मैदान‚ नई दिल्ली में किया जाएगा।
इस मेले की थीम- ‘आत्मनिर्भर भारत’ है।
यह भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में आयोजित किया जाएगा,जिसका आयोजन ITPO(इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ) द्वारा किया जायेगा.

#4. भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट तुशील कहाँ लांच किया गया

Ana-A.रूस

इसे रूस के कलिनीनग्राद के यंतर शिपयार्ड में 28 अक्टूबर 2021 को लांच किया गया। यह P1135.6 श्रेणी का सातवां युद्धपोत है.

#5. विद्युत मंत्रालय के तहत जारी राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में प्रथम स्थान पर है

Ans-C.कर्नाटक

राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में कर्नाटक प्रथम स्थान पर रहा जिसे 100 मे से 70 अंक मिले,जबकि राजस्थान दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा

#6. अंटार्कटिका के ग्लेशियर का नया नाम रखा गया

Ans-A.ग्लासगो ग्लेशियर

हाल ही में अंटार्कटिका के एक ग्लेशियर को औपचारिक रूप से ग्लासगो ग्लेशियर नाम दिया गया है।यह फैसला संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले स्कॉटिश शहर ग्लास्गो के सम्मान में किया गया है।

#7. किस राज्य में डेयरी सहकार योजना को लांच किया गया

Ans-B.गुजरात

31 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के आणंद में अमूल के 75 वे स्थापना दिवस के अवसर पर लांच किया

#8. भारतीय रेलवे द्वारा नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य कब तक रखा गया है-

Ans-D.2030

#9. भारत के सबसे बड़े सुगंधित उद्यान का उद्घाटन कहां किया गया

Ans-C.उत्तराखंड

सबसे बड़े सुगंधित उद्यान का उद्घाटन लालकुआं,उत्तराखंड में किया गया

#10. विश्व के सबसे बड़े हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावर प्लांट कहां खोला गया

Ans-C.दक्षिण कोरिया

इंचियोन के सेओ-गु में कोरिया सदर्न पावर के शिनिंचियन बिटड्रीम मुख्यालय में ‘शिनिंचियन बिटड्रीम फ्यूल सेल पावर प्लांट का कार्य पूरा हो चुका है,और इसका उद्घाटन भी किया गया है। पावर प्लांट दक्षिण कोरिया की स्वतंत्र बिजली उत्पादन कंपनी, पॉस्को एनर्जी और डूसन फ्यूल सेल द्वारा संचालित है।

#11. आगामी जी-20 सम्मेलन 2023 कहां होगा

Ans-A.भारत

भारत 2023 में मेजबानी करेगा,जबकि 2022 की मेजबानी इंडोनेशिया करेगा

#12. 1 नवंबर 2021 को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 किस क्रिकेट खिलाडी को प्रदान किया गया

Ans-B.रोहित शर्मा

खेल मंत्रालय ने 1 नवंबर 2021 को, 2020 खेल पुरस्कारों के विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान की,रोहित शर्मा(क्रिकेट) को यह पुरस्कार दिया गया,जबकि इशांत शर्मा को अर्जुन अवार्ड मिला

#13. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2021 किसे दिया जायेगा

Ans-D.नीरज चोपड़ा

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2021 दिया जायेगा नीरज चोपड़ा को जिन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में जेवेलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था,बाकि तीनो खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है।

#14. हाल ही में जारी QS एशिया रैंकिंग 2022 में भारत का टॉप इंस्टिट्यूट रहा

Ans-A.IIT-बॉम्बे

इसे क्वैक्वारेली द्वारा जारी किया जाता है,जो वैश्विक उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए सेवाओं,विश्लेषण और अंतर्दृष्टि प्रदान करने में अग्रणी संस्था है।
इस साल भारत का सबसे टॉप इंस्टिट्यूट रहा IIT बॉम्बे 42वे स्थान पर रहा ,हाला कि पिछले वर्ष इसकी रैंकिंग 37वी थी,इसने 100 में से 71 अंक(स्कोर) प्राप्त किये,इसके बाद IIT -दिल्ली 45वा तथा IIT-मद्रास को 54 स्थान हासिल हुआ,IISc बेंगलुरु को 56वा,IIT-खड़गपुर को 60वा,और IIT-कानपुर को 64वा स्थान मिला।

#15. जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना किस राज्य की योजना है

Ans-B.दिल्ली

दिल्ली सरकार द्वारा 2018 में लांच कि गयी इस योजना को विस्तारित कर अब OBC और EWS श्रेणी के छात्रों लिए भी खोल दिया गया,जबकि पहले यह सिर्फ SC और ST के लिए था।इस योजना के तहत इस वर्ष 15000 छात्रों ने कोचिंग के लिए नामांकन करवाया है।

#16. भारत सम्पूर्ण नेट जीरो का लक्ष्य कब तक हासिल कर लेगा

Ans-C.2070

कॉप -26 ग्लास्को में भारत ने सम्पूर्ण नेट जीरो का लक्ष्य 2070 तक हासिल करने को कहा है

#17. WHO के अगले 5 साल के लिए किसे पुनः प्रमुख बनाया गया

Ans-D.टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस

#18. 1 नवंबर 2021 को किस देश ने भारतीय कोविड-19 वैक्सीन COVAXIN की मान्यता दी

Ans-A.ऑस्ट्रेलिया

#19. व्हिसल ब्लोअर पोर्टल लांच किसने लांच की

Ans-D.IREDA

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलॅपमेंट एजेन्सी लिमिटेड(IREDA) ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 के एक भाग के रूप में व्हिसल ब्लोअर पोर्टल को लांच किया गया।

#20. बुकर पुरस्कार 2021 किसे दिया गया

Ans-A.डैमन गैलगट

दक्षिण अफ्रीका के डैमन गैलगेट को उनकी उपन्यास द प्रॉमिस के लिए दिया गया.

#21. बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

Ans-D.उन्मुक्त चन्द

बीबीएल के आने वाले संस्करण के लिए उन्होंने समझौता किया है,मेलबोर्न रेनेगेड्स की टीम से खेलेंगे,वैसे इन लीगों में खेलने के लिए भारतीय खिलाडी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेना पड़ता है।

#22. WTO कि 12वीं मंत्रिस्तरीय(MC-12)सम्मलेन का आयोजन होगा

Ans-C.जेनेवा

विश्व व्यापार संगठन(WTO) की 12वीं मंत्रिस्तरीय सम्मलेन का आयोजन इस महीने के अंत में स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में होने जा रहा है जो 2020 के जून में कजाकिस्तान में आयोजित होने के डेढ़ वर्ष बाद होने जा रहा है।

#23. अन्नपूर्णा मूर्ति की भारत में किस देश से वापसी हो रही है

Ans-B.कनाडा

हाल ही में 18वीं शताब्दी की देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति को कनाडा से भारत वापस लाया गया है यह मूर्ति 100 साल पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चोरी हो गई थी।इसे कनाडा के लिए रेजीना विश्वविद्यालय में मैकेंजी आर्ट गैलरी में रखा गया था परन्तु जब पता चला तो मूर्ति को वापस करने का फैसला लिया।

#24. गोवा में होने वाले IFFI (इफ्फी) 2021 महोत्सव का यह कौन सा संस्करण है

Ans-A.52वें

गोवा में होने वाले इस 52वें भारतीय अंतरष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 -28 नवंबर 2021 तक चलेगा,महोत्सव को भारत के फिल्म समारोह निदेशालय,सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गोवा राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा

#25. किसने पूरे विश्व के लिए सोलर पावर कैलकुलेटर ऐप बनाने की घोषणा की

Ans-A.भारत

COP-26 सम्मलेन में प्रधानमंत्री ने कहा की इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) जल्द ही विश्व को एक कैलकुलेटर उपलब्ध कराएगी, जो पूरे विश्व में किसी भी क्षेत्र में सौर ऊर्जा की उपलब्धता को माप सकता है।

#26. ज़ीरो वायरस पालिसी निम्न में से किस देश से सम्बंधित है

Ans-C.न्यूजीलैंड

#27. हाल ही में किस देश ने लागू किया इच्छा मृत्यु कानून

Ans-A.न्यूजीलैंड

इच्छा मृत्यु कानून के रूप में लागू करने वाला नया देश बना न्यूजीलैंड इसके साथ ही विकल्प में दिए गए देशों में शामिल हो गया जहाँ पहले से ही यह कानून लागू है।

 

#28. भारत ने किस देश के साथ वन सन,वन वर्ल्ड,वन ग्रिड पहल लॉन्च किया

Ans-C.ब्रिटेन

ग्लास्गो COP-26 सम्मलेन के दौरान प्रधानमंत्री ने इस पहल को लांच किया

#29. उत्तम बीज पोर्टल की शुरूआत किस राज्य ने किया

Ans-D.हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 31 अक्टूबर को इस पोर्टल को लांच किया जिससे किसानो को उत्तम बीज मिलेगा बुआई के समय बीज किल्लत नहीं होगी।

#30. अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास ब्लू फ्लैग 2021 का आयोजन हाल ही में कहां किया गया

Ans-B.इजराइल

अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास ब्लू फ्लैग 2021 भारतीय वायुसेना के 84 कर्मियों ने इस युद्धाभ्यास में भ लिया जिसका आयोजन इजराइल के ओवडा एयरबेस में हुवा,इसका थीम था:जटिल परिचालन परिदृश्यों में चौथी और पांचवी पीढ़ी के विमानों का एकीकरण

#31. अमेरिकी संसद में भारत के किस पर्व को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक लाया गया

Ans-C.दीपावली

न्यूयार्क के सांसद कैरोलिन बी मैलोनी के नेतृत्व में सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में इस विधेयक(दीपावली दिवस अधिनियम) को पेश किया इसमें भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ती सहित अन्य सांसद भी शामिल थे।

#32. BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम(पुरुष) का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया है

Ans-A.राहुल द्रविण

BCCI ने भारत सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच राहुल द्रविण को नियुक्त है,इसके पूर्व वो NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी ) के मुख्य थे

#33. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस किस दिन कब मनाया जाता है

Ans-D.5 नवंबर

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस हर वर्ष 5 नवंबर को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य होता है इसके खतरों के बारे विश्व में जागरूकता फैलाना
इस वर्ष का थीम /लक्ष्य:सेंडाइ सेवन कैंपेन

#34. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किस ई-कॉमर्स वेबसाइट से समझौता किया है

Ans-A.फ्लिपकार्ट

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 10 करोड़ व्यापारियों के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन प्रोग्राम के तहत ई- कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से एक एमओयू हस्ताक्षर किया।उद्देश्य है छोटे कारोबारियों और स्वयं सहायता समूह को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से महिलाओं को ई- कॉमर्स के दायरे में लें आना है।तथा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को और गति देना है।

Finish

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *