सन्दर्भ-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में 16 फरवरी, 2022 को वीडियो संदेश द्वारा उद्घाटन वक्तव्य देंगे।
थीम/विषय है- “टूवर्ड्स अ रेज़ीलियंट प्लैनेटः एनश्योरिंग अ सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर” अर्थात परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओरः सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना है।
प्रमुख तथ्य-:सम्मलेन का आयोजन 16-18 फरवरी 2022 के बीच किया जायेगा।
:विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन,टेरी का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है।
:इसे पहले दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मलेन के रूप में जाना जाता था।
:शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रांति, वैश्विक साझा संसाधन और उनकी सुरक्षा जैसे वृहद विषयों पर चर्चा होगी।
:इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में डोमीनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति श्री लुई एबीनादेर,गयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली,संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव सुश्री अमीना जे. मोहम्मद भाग ले रहे है।
:साथ ही विभिन्न अंतर-सरकारी संगठनों के प्रमुख,एक दर्जन से अधिक देशों के मंत्री/राजदूत तथा 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी)-1974 में स्थापित एक गैर लाभकारी अनुसंधान संस्थान है,जो भारत और ग्लोबल साऊथ हेतु पर्यावरण,ऊर्जा और सतत विकास में अनुसंधान करता है।
:इसका मुख्यालय दिल्ली में है तथा इसके महानिदेशक है –डॉ.विभा धवन है।