Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

वन धन स्वयं सहायता समूहों की स्वीकृति

 चर्चा क्यों है- प्रधानमंत्री के संकल्प पत्र 2019 के शीर्षक”सबका विकास”   के अनुसार”हम देश के जनजातीय इलाकों में 50 हज़ार वन धन केंद्र स्थापित करेंगे ताकि वन उपज के लिए प्राथमिक प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की उपलब्धता सुनिश्चित हो और जनजातीय लोगो को रोजगार प्रदान किया जा सके और जनजातीय आय में वृद्धि हो सके “इसी संकल्प को पूरा करने के लिए इसकी स्वीकृति दी गयी है।
मिशन वन धन –इसे ट्राइफेड द्वारा “संकल्प से सिद्धि-मिशन वन धन” के एक भाग के रूप में 15 जून 2021 को आरम्भ किया गया।
प्रमुख तथ्य-: इसके अंतर्गत 3000 वन धन विकास केंद्र के क्लस्टरों में शामिल 50 हजार वन धन स्वयं सहायता समूहों का लक्ष्य रखा गया है।
:दो वर्ष से कम समय में ही इसने सफलतापूर्वक 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 9.27 लाख लाभार्थियों को कवर करने वाले विकास केंद्र क्लस्टरों में शामिल 52976 वन धन स्वयं सहायता समूहों को स्वीकृति दी गयी है।
:ट्राइफेड,राज्यों के नोडल विभागों सहित अन्य एजेंसिओं और प्रशिक्षण संस्थाओं को शामिल करते हुए अपने इकोसिस्टम के माध्यम से इस योजना को व्यवस्थित और कुशलता से लागू करने के लिए तत्पर है।
:परिणामस्वरूप IIT और TISS जैसे संस्थाओं के सहयोग से “जनजातीय लोगो के लिए तकनीक”(टेक फॉर ट्राइबल ) के माध्यम से 36925 लाभार्थियों का उन्नत स्तर का प्रशिक्षण जारी है।
:सभी सक्रीय समूहों ने लघु वनोपजों की खरीद शुरू कर दी है।
:छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में और महाराष्ट्र के रायगढ़ में लघु वनोपजों के प्रसंस्करण की दो वृहद् परियोजनाएं निर्माण के अंतिम चरण में है।
:इस मिशन की गतिविधियों को देश भर के अनुसूचित जनजातियों के लाभार्थियों के लिए भी लागु किया जायेगा।
ट्राईफेड(TRIFED)-:भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) की स्थापना अगस्त 1987 में बहु राज्य सहकारी समितीय एक्ट 1984 के तहत किया गया था जो जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
:इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा देश के ने हिस्सों में 13 क्षेत्रीय कार्यालय भी है।
:इसक मुख्य उद्देश्य है जनजातीय उत्पादों जिन पर इनकी आय का बहुत बड़ा भाग निर्भर करता है,के विपणन विकास द्वारा इनका सामाजिक और आर्थिक विकास करना,साथ ही विशेष प्रशिक्षण देकर इनकी क्षमता का निर्माण करना।

ट्राईफेड(TRIFED)-:  क्लिक करें 


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *