Thu. Jun 1st, 2023
शेयर करें

AKOLA ME 20 AMRIT SAROVAR RASHTR KO SAMARPIT
महाराष्ट्र के अकोला में 20 अमृत सरोवर राष्ट्र को समर्पित
Photo:PIB

सन्दर्भ-केन्‍‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के अकोला में 20 अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) राष्ट्र को समर्पित किए।
प्रमुख तथ्य-पूरी तरह तैयार 20 जलाशयों को अमृत सरोवर अभियान (Amrit Sarovar Abhiyan) का हिस्सा घोषित किया गया है।
:इनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 1276 TCM है।
:केंद्रीय मंत्री वानी,रंभापुर और बाबुलगांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर परियोजनाओं का दौरा भी किया।
:प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘अमृत सरोवर अभियान’ के तहत 15 अगस्त 2023 तक देश भर में लगभग 50,000 अमृत सरोवरों को फिर से जीवंत और विकसित करने का निर्णय किया गया है।
:इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवरों का कायाकल्प किया जाएगा।
:अमृत सरोवर अभियान के तहत 2022 तक 500 से अधिक जलाशयों,270 खेत तालाबों का कायाकल्प किया गया है।
:जल संरक्षण की पथप्रदर्शक परियोजना बुलढाणा पैटर्न की सफलता पर आधारित है यह मॉडल
:प्रस्तावित 34 जलाशयों के निर्माण के बाद, यह सिंचाई क्षमता बढ़कर 2468 हेक्टेयर हो जाएगी।
:पहले यहां सिंचाई क्षमता 150 हेक्टेयर थी,लेकिन इन जलाशयों के बनने के बाद यह बढ़कर 663 हेक्टेयर हो गई है।
:अमृत सरोवर के इस मॉडल का उपयोग देश के सभी सूखा प्रभावित क्षेत्रों और कृषि विश्वविद्यालयों में किया जाना चाहिए।
:देश भर के कुल 71 कृषि विश्वविद्यालय इससे लाभान्वित हो सकते हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *