Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

ORANGE ALERT JARI DELHI ME
भीषण गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी

सन्दर्भ-राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में अप्रैल महीने भीषण गर्मी के कारण IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रमुख तथ्य-शुरूआती 15 दिनों में 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार का दिन रिकॉर्ड 5 वर्ष में अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
:भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के अनुसार 72 वर्षों में यह पहली बार है जब दिल्ली में ऐसी रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है।
:ज्ञात हो की इससे पूर्व राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
:इसके अतिरिक्त अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1941 में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
:वही हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
:इससे पूर्व गुरुग्राम में अबतक का उच्चतम तापमान 28 अप्रैल 1979 में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
:IMD राष्ट्रिय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ संयुक्त रूप से निम्न रंग कोड प्रभाव आधारित गर्मी चेतावनी जारी करता है।
ग्रीन अलर्ट-अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है।
येलो अलर्ट-यह हीट अलर्ट को बताता है साथ ही अलग-अलग जगहों पर हीट वेव की स्थिति को दो दिनों तक बनी रहती है।
ऑरेंज अलर्ट-इसमें भीषण गर्मी की चेतावनी दी जाती है।
रेड अलर्ट-भीषण गर्मी की चेतावनी,कार्रवाई की जरूरत।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *