सन्दर्भ:
: इंटरनेट की शक्ति का जश्न मनाने के लिए भारत इंटरनेट उत्सव लॉन्च किया गया।
भारत इंटरनेट उत्सव से जुड़े प्रमुख तथ्य:
: यह इंटरनेट कनेक्टिविटी, ज्ञान को साझा करने और सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु एक अनिवार्य उपकरण के रूप में उभरा है।
: दूरसंचार विभाग (DoT) ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों विशेषकर दूरदराज और व्यावसायिक रूप से अव्यावहारिक क्षेत्रों में नागरिकों हेतु किफायती और उच्च गुणवत्ता वाला इंटरनेट सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
: विभिन्न प्रकार के प्रक्रियात्मक, संरचनात्मक और कानूनी सुधार किए गए, जिससे तेजी से रोलआउट हुआ।
: परिणामस्वरूप नौ महीनों में लगभग एक साइट प्रति मिनट की दर से 2.7 लाख से अधिक 5जी साइटें स्थापित हुईं।
: इस वजह से भारत दुनिया के शीर्ष तीन 5जी पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक बन गया।
: अब इंटरनेट की किफायती पहुंच को सक्षम करने के लिए डेटा की लागत लगभग 10 रुपये/जीबी तक कम कर दी गई है।
: इंटरनेट की परिवर्तनकारी भूमिका को अपनाने के लिए डीओटी मायगोव के सहयोग से “भारत इंटरनेट उत्सव” मना रहा है।
: इस हेतु जिसमें नागरिक किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर 2 मिनट तक अपने वीडियो साझा कर सकते हैं कि इंटरनेट ने लोगों के जीवन को कैसे बदल दिया है।
: सर्वश्रेष्ठ कहानियों को 15,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे, प्रतियोगिता मायगोव पर 07.07.2023 से 21.08.2023 तक आयोजित की जाएगी।