Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

12th BRICS KRISHI MANTRIYON KI BAITHAK-BRICS AGRI MINISTERS MEETING
ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 12वीं बैठक का आयोजन
Photo;pib

सन्दर्भ-कृषि राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने ब्रिक्स कृषि मंत्रियों (BRICS Agriculture Ministers) की 12वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इसका विषय/थीम है:

:”समन्वित कृषि और ग्रामीण विकास के लिए ब्रिक्स सहयोग को मजबूत बनाने

प्रमुख तथ्य-ब्रिक्स की यह 12वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई।
:इस बैठक में चीन,दक्षिण अफ्रीका,ब्राजील,रूस और भारत के मंत्रियों ने भाग लिया।
:केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में पीएम किसान,पीएम फसल बीमा योजना,सॉइल हेल्थ कार्ड,प्राकृतिक कृषि,एफपीओ का गठन और संवर्धन आदि शुरू की गई पहलों और कदमों का उल्लेख किया।
:साथ ही हाल में कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग बढ़ाने के लिए की गईं एग्री-स्टैक और इंडिया डिजिटल इकोसिस्टम फॉर एग्रीकल्चर (IDEA) जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।
:पोषक अनाजों और फसलों की जैव फोर्टिफाइड किस्मों के विकास पर जोर के साथ राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण मिशन पर प्रकाश डाला।
:प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ उपयोग के माध्यम से भूख को समाप्त करने और कृषि के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के भारत के संकल्प पर जोर दिया है।
:उन्होंने ब्रिक्स देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष, 2023 को समर्थन और आयोजन का आह्वान किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *