Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

पुडुचेरी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव

सन्दर्भ-12-16 जनवरी 2022 तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाले 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।
उद्देश्य -इसका उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता,भाईचारा,सांप्रदायिक सद्भाव,साहस को प्रसारित करना।
क्यों मनाया जाता है-12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती है जिसे राष्ट्रिय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रमुख तथ्य-:इसका आयोजन युवा मामलें और खेल मंत्रालय द्वारा किया जायेगा।
:इस महोत्सव का आयोजन पुडुचेरी प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय परिसर में किया जायेगा।
:यह स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुरू होगा और यह भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का भी एक भाग के रूप में होगा।
:इस महोत्सव में देश भर के 18-22 आयुवर्ग के लगभग 7000 युवा भाग ले सकते है,इसमें पुडुचेरी के 500 युवा भी भाग लेंगे।
:जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें इस महोत्सव में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राष्ट्रिय युवा महोत्सव-यह महोत्सव युवाओं की एक वार्षिक सभा है इसे स्वामी विवेका नन्द की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है,जिसे हर वर्ष राष्ट्रिय युवा सप्ताह के दौरान अलग अलग राज्यों द्वारा माने जाता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *