
Photo:PIB
सन्दर्भ-पहला खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट को जमशेदपुर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रमुख तथ्य-इस पहले चरण के टूर्नामेंट का आयोजन 12 और 13 अप्रैल 2022 को होगा।
:भारतीय खेल प्राधिकरण छह चरणों में खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
:कुल 75 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति दी गई है इस टूर्नामेंट के लिए।
:भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI),झारखंड तीरंदाजी संघ और टाटा स्टील के सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
:टूर्नामेंट रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में सीनियर,जूनियर तथा कैडेट वर्ग में आयोजित किया जाएगा।
:यह प्रतियोगिता विश्व तीरंदाजी नियमों के आधार पर आयोजित की जाएगी।
:सीनियर,जूनियर और कैडेट वर्ग में शीर्ष 32 रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाजों को हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आधार पर टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चुना गया है।
:ऐसे तीरंदाज जिन्होंने 2021-2022 में किसी भी अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप/राष्ट्रीय/चयन ट्रायल/खेलो इंडिया टूर्नामेंट/राज्य चैंपियनशिप/राज्य चयन ट्रायल में न्यूनतम योग्यता अंक (MQS) हासिल किए हैं,उन्हें भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
:दिसंबर 2022 के लिए निर्धारित अंतिम चरण के साथ छह महिला राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट हर एक महीने के अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे।
:दिसंबर में अंतिम चरण के लिए शीर्ष 16 तीरंदाजों की रैंकिंग पर पहुंचने के लिए 5 चरणों के कुल अंकों की गणना की जाएगी,जिन्हे कुल 37.5 लाख रुपये की राशि के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट-
:यह खेलो इंडिया के महिलाओं के लिए खेल घटक का एक और प्रयास है।
:यह खेल प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत श्रृंखला में महिलाओं की और अधिक भागीदारी में वृद्धि के लिए सबसे आवश्यक कदम है।
:यह सहायता न केवल अनुदान देने तक बल्कि उचित संगठन और प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी मदद करता है।
:अब यह महिला सशक्तिकरण के अनुरूप, तीरंदाजों की दूसरी, तीसरी और चौथी पंक्तियों के लिए घरेलू स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धा और अवसर प्रदान करेगा।